झारखण्ड

प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने उत्खनन कार्य बंद करने की चेतावनी दी

धनबाद: बाघमारा ब्लास्टिंग व प्रदूषण से परेशान खोखी बिगहा के ग्रामीणों ने उत्खनन कार्य बंद करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में ब्लॉक दो के जीएम को लिखे पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि ब्लॉक दो के बेनीडीह कोलियरी के समीप खोखी बिगहा में स्थित उनके घर ब्लास्टिंग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है। उनके घर के समीप स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी डेको व मां अम्बे में आये दिन होने वाले हैवी ब्लास्टिंग से उनलोगों के घर टूट-फुट गए है। जबकि उक्त आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से उनलोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा है कि वे लोग वर्षो से अपने घर व जमीन के बदले मुवावजा की मांग कर रहे हैं परंतु उनलोगों की समस्या का आजतक समाधान नही किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि अगले 20 अक्टूबर तक उनलोगों की समस्याओं का निदान नहीं किया जाता तो वे लोग आंदोलन करने के लिए बाघ्य हो जाएंगे। पत्र में लाला चौहान, दीपक चौहान,मनोज बेलदार, कारु बेलदार, रवि चौहान आदि के हस्ताक्षर है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: