क्राइमझारखण्ड

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार!

धनबाद: बाघमारा लक्जरी वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब लोड था।जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ा है।वाहन में सवार एक व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक का नाम वीरेन प्रधान है।वाहन की पिछले डिक्की और अंदर बैठने वाले स्थान में भारी मात्रा में शराब रखा गया था।पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है.

Advertisements
Ad 1

बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रपुरा भीमकनाली सड़क मार्ग पर खानूडीह के समीप एक एक लक्जरी वाहन को पकड़ा गया है।वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जब्त किया है।वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम वीरेन प्रधान बताया है।पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में वीरेन ने बताया कि वह चंद्रपुरा से शराब लेकर आ रहा था।राजगंज में अवैध शराब को खपाने की योजना थी।पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।शराब की जहां डिलेवरी देनी थी।उस स्थान का भी पता लगाने में पुलिस जुटी है।

Related posts

जहानाबाद में ‘सहयोग शिविर’ को लेकर समीक्षा बैठक, पंचायत स्तर पर होगा आयोजन

पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या व हत्या के प्रयास के मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार!

उत्तर प्रदेश के बरेली से आते हुए ट्रेन में किशनगंज के मौलाना तौसीफ रजा की जघन्य हत्या पर तेजस्वी प्रसाद यादव गंभीर

error: