ताजा खबरें

लदी पीडीएस चावल किया जप्त, पुलिस को देख चालक हुआ मौके से फरार!

झरिया: बलियापुर में खबर चलने के बाद पुलिस हरकत में आयी अवैध चावल‌ लदा मालवाह वाहन को बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बलियापुर क्षेत्र के कोलडैंप के समीप जेएच 10 बीबी 5429 पिकअप वैन में लदी पीडीएस चावल किया जप्त. पुलिस को देखते चालक फरार हो गया। झरिया से गरीबी का दंश झेल रहे हजारों लोगों को सरकारी सुविधा के रूप में मिलने वाले पीडीएस चावल का कालाबाजारी का खुलासा मंगलवार को हुआ। जानकारी के अनुसार झरिया के कोयरीबांध व घनुडीह से संचालित अवैध पीडीएस गोदाम से चावल लदा वाहन बलियापुर पुलिस ने पकडा. ‌ मंगलवार करीब चार बजे शाम को बलियापुर पुलिस एक वाहन को पकडा जबकि एक दूसरे वाहन चालक पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा.

Advertisements
Ad 1

बताते चले कि मंगलवार को झरिया के कोयरीबांध व घनुडीह में संचालित अवैध पीडीएस गोदाम से दो पिक अप वाहन पर लोडकर झरिया बलियापुर की रास्ते बाहर ले जाया जा रहा था.इसकी भनक लगते ही तिसरा पुलिस उक्त वाहन को पकडने की तैयारी में जुट गयी. लेकिन तस्कर व वाहन चालक वाहन लेकर तेजी बलियापुर की ओर भाग निकला. तिसरा पुलिस के सूचना पर बलियापुर पुलिस चावल ‌लदा एक वाहन को जब्त किया. अपने को घीरते देख चालक व तस्कर वाहन छोडकर भाग निकला. इसकी जानकारी बलियापुर सीओ को पुलिस द्वारा दी गयी. देर शाम तक केश करने की प्रक्रिया में पुलिस टीम जुटी हुई है।

Related posts

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

सबलपुर सिक्स लेन पुल पर 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

पटना सिटी में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

error: