झारखण्ड

डेढ़ घंटे की बारिश से शहर हुआ अस्त-व्यस्त

रांची: डेढ़ घंटे की बारिश से पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया. शहर के करीब सभी नालियों का पानी सड़क पर बहता नजर आया. शहर का शायद ही कोई ऐसी सड़क होगी, जहां पर सड़क पर पानी नही बह रहा है. पंडरा पुल से लेकर ओटीसी ग्राऊंड तक, लालपुर, हरमू रोड, नगर निगम जाने वाली चडरी तालाब रोड, मोरहाबादी सहित शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर पानी बहता नजर आया. बारिश थमने के बाद लगा भारी जाम बारिश थमने के बाद शहर के सभी सड़क जाम हो गए. मेन रोड से जाने वाली हर सड़क जाम ही जाम नजर आया. शहीद चौक से अपर जाने वाली सड़क, शहीद चौक से कचहरी जाने वाली सड़क, रातू रोड से पिस्का मोड़ जाने वाली सड़क, रातू रोड चौक से भारत माता चौक तक सड़के सबसे अधिक जाम रहीं. डेढ़ घंटे में 20 एमएम बारिश के अनुमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रांची में बारिश तय थी. जानकारी के अनुसार डेढ़ घंटे में रांची शहर में करीब 20 एमएम बारिश दर्ज की गयी है. इसके कारण रांची हरमू नदी, जुमार नदी, पोटपोटो नदी उफान पर रहा. नदियों में पानी का तेज प्रवाह देखी गयी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: