बोकारो: प्रेमी दारोगा ने लगाई मीडिया से गुहार, प्रेमिका संग रचाई शादी तो हो गया जान का खतरा। हजारीबाग के औबेश्वर महादेव मंदिर में 26 अगस्त को रचा लिया विवाह. चतरा जिले में तैनात दारोगा इश्क के गिरफ्त में आकर हज़ारीबाग़ के इचाक में अपनी प्रेमिका रानी कुमारी से मंदिर में विवाह रचा लिया। अब दरोगा जी को अपने ससुराल वालों से डर सताने लगा है। डर से अपने घर हजारीबाग भी नहीं जा पा रहे हैं. दारोगा जी अपनी पत्नी के साथ कोर्ट में ब्याह रचाना चाहते हैं, लेकिन वहां ससुराल वालों का आगे पहरा! जिस कारण दोनों प्रेमी जोड़ा बोकारो में ब्याह रचाने के लिए पहुंच चुके हैं. लड़की के घर वालों ने दारोगा जी के ऊपर अपहरण का मामला भी हजारीबाग में दर्ज करा दिया है. वही लड़की अपने घर वालों पर जबरन शादी कराने और नहीं करने पर मारपीट करने का आरोप लगा रही है. लड़की का कहना है कि वह खुद अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ शादी की है, मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ है मैं अपने प्रेमी के साथ खुश हूं।
