उत्तरप्रदेश

मोदी सरकार के खिलाफ भारत बेचो योजना के के विरोध में कांग्रेस जनों ने मोदी का पुतला दहन किया

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): मोदी सरकार के खिलाफ भारत बेचो योजना के के विरोध में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सूर्यकांत यादव के नेतृत्व में मोदी सरकार का पुतला दहन बलिया टीडी कॉलेज चौराहे पर किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भारतीय युवा कांग्रेस जैनेंद्र पांडे मिंटू ने कहा कि मोदी सरकार भारत की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा करने का कार्य कर रही है भारत की बहुमूल्य कंपनियों को आने पौने दाम पर अपने पूंजीपति मित्रों को बेचकर भारत को खोखला करने का प्रयास कर रही है मोदी सरकार पूर्ण रूप से ईस्ट इंडिया कंपनी का रूप धारण कर चुकी है जो अत्यंत चिंतनीय है जो 70 साल का हिसाब मांगने का ढोंग कर रहे थे वही लोग और सूची जारी कर करके बेचने का काम कर रहे हैं रुपेश चौबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेता आदरणीय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में भारत बचाओ अभियान का पुरजोर विरोध करेगी अगर केंद्र सरकार इस मामले पर तुरंत संज्ञान नहीं लेती है पहले केंद्र सरकार ओएनजीसी इंडियन आयल एलआईसी जैसे तमाम कंपनियों का हिस्सेदारी बेच रही थी अब केंद्र सरकार आकाश पताल और जमीन बेचने पर उतारू हो पहले रेलवे बेचा फिर एयरपोर्ट बेचा अब नेशनल हाईवे बेच रही है उक्त अवसर पर मुन्ना उपाध्याय,फुलबदन तिवारी,रुपेश चौबे, अभिजीत तिवारी सत्यम, विवेक ओझा,यश मिश्रा बंटी, अबुल फैज, प्रशांत पांडे रिंशु, अजीत पांडे ,सुनील राजभर ,देवेश तिवारी ,विशाल पांडेय,सोनू उपाध्याय, सूर्यांश भारद्वाज, नवनीत मिश्रा अमर नाथ राम, अजीत यादव,गोतम राजभर, आदि उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय

error: