अररिया(रंजीत ठाकुर): बता दें कि 56वीं वाहिनी बथनाहा मुख्यालय के प्रांगण में आज मंगलवार दिनांक 10.08.2021 को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत समस्त बलकर्मियों द्वारा योग किया गया। शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता है। योगासन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। योग की इन सभी महत्व से जवानों को अवगत कराया गया. मौके पर उप कमान्डेंट सौरभ, स० कमान्डेंट रोमेश यैखोम, स० कमान्डेंट एम. एन. सरकार, उप-निरीक्षक प्रेम कुमार गुप्ता व बलकर्मी मौजूद थे।
next post
