उत्तरप्रदेश

बैंक के लिंक फेल होने से उपभोक्ता परेशान

बलिया(संजय कुमार तिवारी): स्थानीय सिकन्दरपुर के बस स्टेशन पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लिंक फेल होने की वजह से उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ा।गौरतलब है कि शनिवार एवं रविवार को बैंक में अवकाश होने के बाद जब बैंक सोमवार को खुला तो लिंक फेल हो गया।जिससे दूर दराज से आये उपभोक्ताओं को इंतजार के बाद भी अपना पैसा नहीं मिला।लोगो का कहना है कि हम लिंक फेल होने के वजह से अपना ही पैसा नहीं निकाल पाये।तथा अपना पैसा निकालने के लिए स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर कमीशन देना पड़ा।स्टेट बैंक में लिंक फेल होने की समस्या हमेशा बनी रहती है।जिससे बैंक के उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।कोई भी सबंधित अधिकारी संतोषजनक जबाब नहीं देता है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बाइक नही मिलने पर प्रीति की हुई हत्या,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

error: