फुलवारीशरीफ(अजित यादव): संपतचक के बेरिया स्थित मां शारदा पुरम के प्रेमलोक मिशन स्कूल के निदेशक गुरु प्रेम ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बच्चों और अभिभावकों के नाम संदेश जारी किया । उन्होंने कहा कि बच्चों को भी डांट-डपट की भाषा से शायद समझाना मुश्किल होता है, लेकिन प्रेम की भाषा का उन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उनके जीवन को सुखमय बनाने के लिए उनमें संस्कार का भाव भरने के लिए उनके अंदर प्रेम के बीज बोएं। आप कितने ही विद्वान क्यों न हो जाएं, यदि जीवन में पे्रम नहीं उतरा, तो सब बेकार है। बड़े-बड़े भाषण देने का कोई लाभ नहीं। यदि ज्ञान के दो शब्द भी प्यार से किसी को बोले या समझाए जाएं, तो नि:संदेह उस बात का दीर्घकालिक और गहरा प्रभाव पड़ता है। गुरु प्रेम ने बताया कि गुरु पूर्णिमा को लेकर विद्यालय के बच्चे बच्चों में काफी उत्साह का माहौल है । सभी बच्चे अपने अपने हुनर का इस्तेमाल करते हुए एक से बढ़कर एक कलाकृतियों को प्रदर्शित करने का काम कर रहै है। जिसका ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय वेबसाइट पर प्रदर्शन किया जाता है।
previous post
