बिहार

जल संसाधन मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया

बिहटा(आनंद मोहन): बिहार के विभिन्‍न जिलो मे बाढ की गंभीर समस्‍या के मद्देनजर 9वीं बटालियन राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल बिहटा, पटना, की 12 टीमे बिहार राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में राहत एवं बचाव कार्य में तैनात है एवं बाढ प्रभावित जिलो मे दिन-रात राहत एवं बचाव कार्य में लगी है तथा समय समय पर सभी कमांडर बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन से कुशल समन्वय स्थापित कर एरिया रैकी कर रहे है। आज इसी क्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने 9वीं बटालियन राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम निरीक्षक विश्‍व राजीव कुमार एनडीआरएफ के सहयोग से दरभंगा जिला के कुशेश्‍वर स्‍थान पूर्वी ब्‍लाक में बाढ प्रभावित क्षेत्रों का निरिक्षण किया एवं लोगो को किसी भी संभावित खतरे से बचने को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये। विदित है कि टीम के बचावकर्मी पुरी तरह समर्पित होकर राहत एवं बचाव के कार्य में लगी हुई हैं तथा जरूरतमंद लोगो को हर संभव मदद एवं सहायता कर रही है। बाढ प्रभावित परिवार को आवागमन में हो रही परेशानी को दूर कर रही है। इसके अलावा विभिन्‍न जगहों पर लोगों को बाढ से बचने हेतु प्रशिक्षण एवं बचाव के उपाय भी बता रही हैं। बिहार के विभिनन जिलों में एनडीआरएफ की टीमों द्वारा चलाये जा रहे राहत बचाव कार्य विजय सिन्‍हा, कमाण्‍डेंट के निगरानी में किया जा रहा है। विजय सिन्‍हा, कमाण्‍उेंट ने बताया कि बाढग्रस्‍त इलाकों में फॅसे लोगों को सुरक्षित निकालने में हमारी टीमें सिविल प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं इस दौरान 9 वीं एनडीआरएफ की टीमो द्वारा अब तक बिहार राज्‍य में बाढ प्रभावित इलाकों से कुल 165 लोगों को सुरक्षित स्‍थानो पर पहुंचाया गया तथा आपदा में फंसे 31 लोगों की जान बचाई गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: