बिहार

वार्ड 66 में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन

PicsArt 07 20 04

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): कोरोना वैक्सीनेशन को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम लगातार जारी है. इसके तहत वार्ड नंबर 66 में वार्ड पार्षद कांति देवी की अध्यक्षता और पार्षद प्रीतिनिधि मनोज कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया. इसमें 18 से 44 एवम 45 प्लस के लोगों को वैक्सीन लगायी गयी. इस मौके पर वार्ड 66 की पार्षद कांति देवी ने कहा कि जो लोग कोरोना का टीका लेने में वंचित हो जा रहे हैं. उन्हीं लोगों के लिए इस वार्ड के पूरे क्षेत्रों में टिकाकरण शिविर लगाया जा रहा है, और लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग टीका लगवाएं. वहीं पार्षद प्रीतिनिधि मनोज कुमार ने बताया की कोरोना का प्रभाव भले ही अभी कम हो गया हो पर सम्भावित तीसरी लहर से बचने के लिए सभी वार्डवासियों का टीकाकरण करवाया जा रहा है. टीकाकरण कार्य में एसजीजीएस अस्पताल से आकृति कुमारी, नगर निगम के सुपरवाइजर गोलू यादव, नीरज कुमार सहित वार्ड के अन्य सदस्य शामिल थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!