बिहार

ट्रक में नारियल फल की आड़ में अंग्रेजी शराब ले जाने की कोशिश हो रही थी

पटनासिटी: राजधानी पटना के धनकी मोर के पास ट्रक से अंग्रेजी शराब बरामद दो लोग गिरफ्तार।। पटनासिटी, बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद भी तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं मामला अगम कुआं थाना क्षेत्र के धनकी मोड़ के पास का है जहां पर वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक जवानों ने एक ट्रक को जांच के लिए रुकवाया तत्पश्चात उस ट्रक में नारियल फल की आड़ में अंग्रेजी शराब ले जाने की कोशिश हो रही थी लेकिन पुलिस ने ट्रक को जब चेक करना शुरू किया तो उसमें अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी गई तत्काल स्थानीय अगम कुआं थाना को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद ट्रक को थाना ले आया गया और उसके बाद उत्पाद विभाग को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद उत्पाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद ट्रक को खोला गया तो उसमें से भारी मात्रा में भी शराब की बरामदगी की गई हालांकि ट्रक में बोरे में नारियल फल को रखा गया था और ठीक उसके बीचो-बीच अंग्रेजी शराब को रखा गया था जिससे कि यह पता नहीं चलता कि उसमें शराब ले जाया जा रहा था ,बही शराब के साथ ट्रक के चालक और उप चालक दोनों को पकड़ लिया गया फिलहाल शराब को ट्रक से उतारा जा रहा है और उसके बाद शराब का मिलान किया जाएगा फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंच शराब की गिनती करने में लगी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: