बिहार

एम्स में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में सोमवार को सिवान, खगडि़या समेत 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  सिवान के 44 वर्षीय जितेन्द्र यादव जबकि खगडि़या के 55 वर्षीय इंद्रजीत कुमार सिंहा कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 3 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना, मुजफरपुर, वैशाली जिले के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 4 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 22 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: