क्राइमबिहार

पटनासिटी में फिर हत्या, व्यक्ति को मारी गोली!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आलम गंज थाना क्षेत्र के बेलबर गंज इलाके में अज्ञात अपराधियो ने मिथलेश गोप नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी। जहां गोली लगने के बाद स्थानीय लोगो ने घायल को इलाज के लिए NMCH ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही हत्या की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की छान बिन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि मिथलेश गोप की हत्या जमीनी विवाद में हुई है। मृतक के परिवार में जमीन को लेकर लम्वे समय से विवाद चल रहा था।इसके पूर्व में भी जमीनी विवाद में हत्या हुई थी। अब इस बार मिथलेश गोप की हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस हत्या मामले की छान बिन करने में जुट गई है। साथ ही हत्यारे की तलाश के लिए गहन छापेमारी कर रही है।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: