झारखण्ड

ट्रेलर के चपेट में आने से बेटी कि मौत

चतरा: इटखोरी थाना क्षेत्र के कृषि फार्म के सामने की एक ट्रेलर के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला की हालत गंभीर  है। गम्भीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद हज़ारीबाग़ सदर अस्पताल रेफर किया गया है । मृत महिला की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र निवासी बबली कुमारी पति सोहित सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान इटखोरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सरिमा देवी पति सुसिल सिंह के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मां बेटी बताया जा रहा है। इटखोरी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सुपूर्द कर दिया है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया