बिहार

कोविड 19 टिकाकरण हेतु जीविका नौबतपुर ने किया जागरूक

नौबतपुर(अजित यादव): जीविका नौबतपुर द्वारा जीविका कार्यालय में कैडर और कर्मी का बैठक किया गया जिसमें दिनांक 1 जुलाई 2021 को होने वाले *मेगा टिकाकरण अभियान* में अधिकतम सदस्यों का टिकाकरण के लक्ष्य पाने का कार्ययोजना तैयार किया गया।दीपक कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका, नौबतपुर ने बताया कि जीविका कर्मी व कैडर लगातार घर घर जाकर जीविका दीदी, उनके परिवार के सदस्यों व आम जन को जागरूक करने का कार्य कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से बीच बीच मे मेगा कैम्प लगवाया जा रहा है तथा जीविका की पूरी टीम सक्रियता के साथ कार्य कर रहीं है।  जीविका के कर्मी और कैडर ग्राम संगठन स्तर पर सूची तैयार कर उन सभी का शत प्रतिशत टिकाकरण हेतु कार्ययोजना के अनुसार गाँव मे भ्रमण कर रहें हैं।नौबतपुर प्रखंड में अबतक मेगा कैम्प में लगातार 21 टीम बनाकर टिकाकरण किया जा रहा है और पहले की अपेक्षा अब लोगो मे जागरूकता आई है।प्रखंड में प्रत्येक मेगा कैम्प में 3000 से ऊपर और हर केंद्र पर औसतन 200 लोगो से अधिक का टिकाकरण किया जा रहा है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: