झारखण्ड

खेत की जोताई में मशगूल है विधायक ढुलू महतो

धनबाद: कतरास कोरोना काल मे जहा लोगो की रोजी रोजगार छीन गयी है.ऐसे में युवा पीढ़ी अब खेती की ओर रुख कर रहे है.वहीं बाघमारा विधायक ढुलू महतो अपने खेतों की जोताई कर फसल लगाने में मशगूल है.विधायक विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ राज्य के युवा पीढ़ी को भी खेती बाड़ी करने के लिये प्रेरणा दे रहे है.वैसे विधायक का सुबह उठने के साथ ही उनकी दिनचर्या किसान की तरह हो जाती है.गो पालन के साथ अपनी बाड़ी के सब्जी बगान में लग जाते है.फिर ट्रैक्टर के जरिये खेती के काम करते है.अभी मकई की फसल लगाने में जुटे है.विधायक कहते है कि वह एक किसान है.यह हमलोगों का पुश्तेनी पेशा है. युवा पीढ़ी अगर किसानी के कार्य मे जुट जायेंगे, तो क्षेत्र के साथ साथ राज्य का चहुमुखी विकास होगा।

Related posts

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

error: