बिहार

एसएसबी जवानों ने नेपाल से तस्करी कर पिकअप वैन पर ला रहे डीजल को किया जप्त

IMG 20210605 WA0010

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएस बी56वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा जवानों के द्वारा गुरुवार03जून समय करें 4:00 बजे एक चार चक्का वाहन पिकअप वैन सहित तस्करी का नेपाल से ला रहे 1000 लिटर डीजल को किया जप्त. इस बाबत कैंप प्रभारी एसआई दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार को करीब 4:00 बजे गुप्त सूचना मिला कि सीमा पिलर संख्या- 190/4 के रास्ते नेपाल से तस्करी कर डीजल का खेप भारतीय क्षेत्र में लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही जवानों के साथ सीमा से 1 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र भवानीपुर के पास जाकर जवानों ने नाका लगा दिया। कुछ ही देर बाद नेपाल के तरफ से एक पिकअप वैन बीआर 11एल 3564 वाहन आ रहा है जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तो वाहन को रोककर तलाशी किया तो देखा वाहन पर ड्रम में डीजल भरा हुआ है। तथा वाहन पर चालक सहित एक व्यक्ति सवार है। जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि डीजल नेपाल से तस्करी कर ला रहे हैं, जिसे जवानों ने जप्त कर कैंप लाया। जहां कागजी खानापूर्ति करने के बाद शुक्रवार 4 जून को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द किया। इसकी जानकारी पीओपी प्रभारी एसआई दुर्गेश पांडेय ने दी है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!