बिहार

बिहार में एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ाया गया, छूट का दायरा भी बढ़ा देखिये यहां!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में लॉकडाउन अब 8 जून तक बढ़ा दिया गया है. वही राज्य सरकार ने अब छूट का दायरा भी बढ़ा दिया है. बिहार में अब लॉकडाउन के बीच अनलॉक की प्रक्रिया नजर आएगी. सुबह 6:00 बजे से 2:00 बजे तक के आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी. ज्ञात हो कि आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक थी. बैठक में लॉकडाउन को एक हफ्ते तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. हालांकि राज्य सरकार ने कई तरह की छूट देने का निर्णय लिया है. लॉकडाउन को 8 जून तक के लिए बढ़ाया गया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

सरकारी कार्यालयों में फिलहाल 25 फ़ीसदी कर्मियों के साथ कामकाज शुरू होगा। परिवहन के मामले में फिलहाल शक्ति जारी रहेगी लेकिन कारोबार के दायरे में अब लोगों को ज्यादा छूट मिल पाएगी.

Advertisements
Ad 1

कोविड-19 सेंटर पर जनप्रतिनिधियों को जाने की इजाजत नहीं होगी सभी लोगों को मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा गया है.

हालांकि शिक्षण संस्थान पहले की तरह ही बंद रहेंगे सभी तरह के धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। कारोबार के मामले में छूट की रियायत दी गई है इसको लेकर थोड़ी देर में सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा होने वाली है।

Related posts

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

मुख्य सचिव ने होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश

error: