बिहार

एम्स में कोरोना से 5 लोगों की मौत, 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

images 2021 05 27T121533.207

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में रविवार को पटना, भोजपुर, सिवान, पुर्णिया समेत 5 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं.    एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  अनिसाबाद के 70 वर्षीय ईश्वर चंद्र पासवान, एस के पुरी कि 40 वर्षीय रिणा सिंहा, भोजपुर के 52 वर्षीय प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव, सिवान कि 63 वर्षीय माया देवी जबकि पुर्णिया के 56 वर्षीय नवीन कुमार रंजन कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 10 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 3 लोगो खगडिया, अरवल, सिवान, अररिया, मुजफरपुर, समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 6 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं रविवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 154 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!