बिहार

केंद्र एवं राज्य सरकार जल्द से जल्द निजी विद्यालय के बच्चों को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था विद्यालयों में करें : शमायल अहमद 

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने  केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से मांग की है कि निजी विद्यालयों के बच्चों को जल्द से जल्द वैक्सिन लगाने की व्यवस्था की जाए । उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के टीकाकरण के लिए विद्यालयों का ही चयन किया गया है । चाहे वह खसरा, रूबेला, पोलियो, मलेरिया आदि के टीके एवं टौनीक और विभिन्न प्रकार की दवाइयां ही क्यों ना हो ,यह सभी टीकाकरण हमेशा से स्कूलों के प्राआंगन में होते आए हैं और निजी स्कूलों ने भी हमेशा सरकार का बढ़-चढ़कर साथ दिया । आज जब महामारी के इस दौर में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बच्चों के ऊपर मंडराने की आशंका है तो भला निजी विद्यालय पीछे कैसे हट सकता है। 
शमायल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि किसी अनहोनी के होने से पहले ही सचेत होते हुए विद्यालयों को खोलने एवं वहां स्कूल के बच्चों के टीकाकरण करने का आदेश दिया जाए। उन्होंने कहा यदि सभी विद्यालयों में टीकाकरण होता है तो बच्चों के टीकाकरण की एक पक्की एवं स्पष्ट सूची भी ज्ञात हो जाएगी । साथ ही साथ एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा बच्चों का टीकाकरण होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यदि वह घर में भी है तो असुरक्षित है क्योंकि उनके माता-पिता एवं परिवार के सदस्य घर से बाहर अपने अपने कार्य के लिए निकलते हैं और जब वह घर वापस आते हैं तो उनके द्वारा बच्चों के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है।उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है इस चुनौती भरे समय में सरकार हमारी इन बातों पर संज्ञान लेते हुए विद्यालयों को अति शीघ्र खोलने एवं  निजी विद्यालयों के बच्चों के टीकाकरण के लिए आदेश पारित करेगी। सरकार के इस फैसले से लाखों बच्चों के भविष्य जो लगभग डेढ़ सालों से अंधकार के भंवर में डूब गए है फिर से विद्यालय खुलने से रोशन हो जाएंगे।

Related posts

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा एम्स पटना, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 ने बिहार में महिला उद्यमिता, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का उत्सव मनाया

एलिवेटेड रोड, आरओबी और एयरपोर्ट अप्रोच रोड समेत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की हुई समीक्षा

error: