बिहार

एम्स में कोरोना से 8 लोगों की मौत, 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में शनिवार को औरंगाबाद, पटना, पुर्वी चंपारण, बेगुसराय, सिवान, अरवल, शेखपुरा समेत 8 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं.

Advertisements
Ad 1

एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  औगाबाद के 26 वर्षीय राकेश कुमार, पटना कि 56 वर्षीय कमला देवी, मोतिहारी कि 58 वर्षीय कुमुद सिंहा, बेगुसराय कि 57 वर्षीय मिणा देवी, पटना सिटी कि 63 वर्षीय उर्मिला केशरी, सिवान के 77 वर्षीय रामनाथ शाह, अरवल के 66 वर्षीय रामलखन सिंह जबकि शेखपुरा कि 77 वर्षीय सायरा खातुन कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 12 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 10 लोगो जमुई सुपौल समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 24 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं शनिवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 155 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : अरविंद शर्मा‎

सोरंगपुर में प्रेसबायोपिया जांच शिविर: 300 महिलाओं को मिला लाभ, चश्मा वितरण शुरू

error: