बिहार

पटना एम्स में कोरोना से 11 लोगों की मौत, 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में रविवार को पटना, समस्तीपुर, मधुबनी,सारण समेत 11 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं ।        एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  बोरिंग रोड कि 58 वर्षीय चांदनी कुमारी, समस्तीपुर के 55 वर्षीय कैलाश प्रसाद कुवंर, रूकनपुरा के 87 वर्षीय कामेश चंद्रा, संपतचक के 56 वर्षीय शिवराज सिंहा, कंकडबाग कि 26 वर्षीय रजनी कुमारी, मधुनी कि 62 वर्षीय कला देवी, पत्रकारनगर के 80 वर्षीय महेन्द्र नारायण लव, दानापुर के 68 वर्षीय गोबिंद भीमशरिया, लोहिया नगर के 44 वर्षीय परितोश कुमार, फुलवारीशरीफ के 82 वर्षीय एम एस आलम जबकि सारण के 62 वर्षीय बलराम सिंह कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 11 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 8 लोगो समेत सिवान, नवादा, समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 25 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं रविवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 248 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

error: