उत्तरप्रदेश

सड़क के किनारे सूखे पेड़ दे रहा है मौत का दावत

बलिया(संजय कुमार तिवारी): गड़वार- बलिया मुख्य मार्ग पर नारायनपाली गाँव के समीप सड़क किनारे महीनों से सूखा हुआ शीशम का पेड़ किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है।इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।सूखे हुए पेड़ या इसकी डालियां कभी भी किसी समय इस मार्ग से जा रहे किसी राहगीर या वाहनों पर गिर सकती हैं।जो किसी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है।स्थानीय लोगों द्वारा इस सूखे हुए पेड़ को कटवाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया।बावजूद अभी तक वन विभाग के अधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा में लीन हैं ।शायद विभाग की नींद किसी बड़ी दुर्घटना के बाद टूटेगी।

Related posts

चाइल्ड हेल्प लाइन की कस्टडी से गूंगी बच्ची फरार सुपरवाइजर सहित कांस्टेबल पर FIR दर्ज

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई

error: