झारखण्ड

सुहागरात में दूल्हे को आई खांसी तो तुरंत भाग खड़ी हुई दुल्हन

images 2021 05 09T115226.084

धनबाद: झारखंड के धनबाद में ऐसी घटना हुई, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल यहां एक दुल्हन अपनी सुहागरात वाली रात चुपके से ससुराल से भाग गई और दूल्हे को कानों-कान इसकी खबर नहीं हुई। अब ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

सुहागरात से भागी दुल्हन–

कहते हैं सुहागरात हर किसी के लिए जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक होता है लेकिन अगर किसी की दुल्हन सुहागरात वाली रात कहीं चली जाए तो कैसा हो? धनबाद के टुंडी में दुल्हन टॉयलेट का बहाना बनाकर कमरे से निकली और फरार हो गई। दूल्हा सुहागरात की सेज पर उसका इंतजार ही करता रहा जब दुल्हन को टॉयलेट गए ज्यादा देर हो गई तो दूल्हे को शक हुआ और उसने दुल्हन की तलाश शुरू की.

दुल्हन के फरार होने की वजह-


बाद में दुल्हन के घर पर फोन किया गया तो पता चला कि वह मायके वापस चली गई है। गौरतलब है कि इस मामले में कोरोना को विलेन कहा जा रहा है क्योंकि कोरोना वायरस के डर से दुल्हन सुहागरात वाली रात बिना किसी को बताए अपने घर वापस चली गई।

उस रात क्या हुआ था?–

बता दें कि बीते 30 अप्रैल को धनबाद के टुंडी के बेगनोरिया गांव के रहने वाले शख्स की शादी बरवाअड्डा थाना इलाके के एक गांव की लड़की से हुई थी। अगले दिन 1 मई को दुल्हन विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल आ गई। दिनभर सब ठीक-ठाक रहा। रात में करीब 11 बजे दूल्हा दुल्हन के पास बेडरूम में पहुंचा, इस दौरान दूल्हा खांस रहा था। इसकी वजह से दुल्हन डर गई। दुल्हन को लगा कि दूल्हा कोरोना से संक्रमित है। अगर वह वहां रुकी तो वह भी संक्रमित हो जाएगी। इसके बाद दुल्हन ने टॉयलेट का बहाना किया और फोन करके मायके से अपने भाई को बुला लिया। बहन की आपबीती सुनने के बाद भाई तुरंत कार लेकर उसकी ससुराल पहुंचा और दुल्हन को वापस अपने घर ले आया।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार