बिहार

75 वर्षीय महिला लापता, परिवार वाले परेशान!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): नगर के गुलिस्तान मुहल्ला के पास रईस कॉलोनी में रहने वाली 75 वर्षीया महिला अनीसा खातून किसी काम से घर से रविवार की दोपहर बाद निकली तो फिर वापस नही लौटी। इधर वृद्धा का अचानक लापता हो जाने से परेशान परिवार वाले खोजने में जुटे लेकिन कोई आता पता नही चल पाया है । महिला के बेटे हन्नु की लुंगी गंजी की दुकान ईसापुर में हैं। हन्नु ने बताया की उनकी मां कहीं जाती नही थी लेकिन अचानक करीब तीन बजे घर से निकली तो लोगो को लगा आसपास में टहलने गयी है लेकिन काफी देर बाद नही लौटी तो खोजबीन शुरू किया गया।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: