उत्तरप्रदेश

नशीली गोलियों के आरोपियों को जेल भेजा

अबोहर(शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी हरदयाल सिंह मान के दिशा निर्देशों पर फाजिल्का के एसएसपी हरजीत सिंह, एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन मोहनदास द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए खुईयांसरवर के प्रभारी सुखपाल सिंह, चौकी प्रभारी रवि कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने दो व्यक्तियों को 220 नशीली गोलियों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान अरपिंद्र सिंह उर्फ भिंदर सिंह पुत्र हरजीत सिंह व प्रभुराम उर्फ लगड़ा पुत्र पृथवी राम वासी खुईखेड़ा के रूप में हुई पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायाधीश ने उन्हें कोरोना टैस्ट करवाने तथा रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के निर्देश पारित किये।

Related posts

चाइल्ड हेल्प लाइन की कस्टडी से गूंगी बच्ची फरार सुपरवाइजर सहित कांस्टेबल पर FIR दर्ज

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई

error: