झारखण्ड

फूंका पुतला, पार्किंग वसूली के नाम पर मारपीट करने का आरोप!

धनबाद: धनबाद जिले के ऑटो चालकों का कहना है कि बरटांड़ बस स्टैंड में नगर निगम के गुंडों की ओर से पार्किंग वसूली को लेकर ऑटो चालकों को बेवजह मारा पीटा जा रहा है. जिसके विरोध में ऑटो चालक, श्रमिक चौक से जुलूस निकल कर बरटांड़ पहुंचे. जहां उन्होंने नगर निगम के मनमाने और गुंडागर्दी रवैया के खिलाफ नगर आयुक्त का पुतला फूंका. इसके साथ ही बरवाअड्डा रूट की ऑटो हड़ताल पर रही.

Advertisements
Ad 1

ऑटो चालकों ने बताया कि बरटांड़ बस स्टैंड के समीप एक ऑटो चालक को नगर निगम के एजेंट की ओर से जबरन टोकन दिए जाने के बाद तू-तू, मैं-मैं की घटना हुई थी. वहीं पीड़ित टेंपो चालक का आरोप है कि उसे नगर निगम की ओर से संचालित पार्किंग के गुंडों ने टोकन के नाम पर बुरी तरह मारा-पीटा. जिसके खिलाफ वे लोग विरोध कर रहें हैं।

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: