बिहार

पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के 43वां शोभायात्रा को लेकर बैठक

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): रविवार को राम नवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के 43वाँ शोभायात्रा के पावन मौके पर तैयारी हेतु आमसभा की बैठक मच्छरहट्टा स्थित राजेश कुमार चंद्रबंशी जी के आवास पर की गई. बैठक की अध्यक्षता रामचन्द्र प्रसाद चंद्रबंशी के नेतृत्व में हुई. वहीं संचालन मुरारी राय ने किया. बैठक में स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित किया गया की उत्कृष्ट झाँकी को बनाए. उन्हें अपने कला के प्रदर्शन के लिए भरपूर मौका एवं सहयोग मिलेगा. साथ ही साथ बाहर की कलाकार भी अपने झाँकी के प्रदर्शन करेंगे. बैठक में पटना सिटी के प्रमुख व्यक्ति को इस शोभायात्रा से जुड़ने कार्य किया जा रहा है. हर वार्ड में बैठक कर जनसंपर्क अभियान तेज किया जा रहा है. इसके साथ ही आम जनता को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए अपील किया जा रहा.

बैठक में स्थानीय सभी कलाकार, कार्यसमिति के सदस्य, पटना सिटी के प्रमुख व्यक्तियों एवं श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री राम चन्द्र चंद्रबंशी, नरेंद्र कुमार चंद्रबंशी, मुरारी राय, चुन्नु चंद्रबंशी, विनय कुमार बिट्टू, प्रोफेसरअरुण कुमार, संतोष चौरासिया, शंकर महतो, संतोष कुमार सोनू, केदार राय, नैयर इकबाल, गौरब कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Related posts

पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया

अतिक्रमण पर कार्रवाई, दुकान आवंटन को लेकर दुकानदारों में नाराजगी

किराना दुकानदार को मारी गोली अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंगबाएं पैर में लगी गोली

error: