क्राइमताजा खबरेंबिहार

नौबतपुर में एक युवक को मारी गोली, पटना रेफर

नौबतपुर(आनंद मोहन): सोमवार को नौबतपुर थाना क्षेत्र के कराई गाँव में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में अखिलेश प्रसाद यादव का पुत्र प्रकाश कुमार (28वर्ष) ज़ख्मी हो गया। बताते चलें कि स्थानीय रेफ़रल अस्पताल में ज़ख्मी का प्राथमिक इलाज किया गया। चिकित्सक के अनुसार ज़ख्मी खतरे से बाहर है। किंतु बेहतर इलाज के पीएमसीएच रेफ़रल कर दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार जख्मी प्रकाश कुमार ने गोलीबारी करने वाले एक युवक को दबोच लिया। और घर में बंधक बनाये हुए है। उधर जख्मी के पिता ने गाँव के ही राजनधारी भगत के नाती पर गोलीबारी कराने का आरोप लगया है। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ एसपी मनीष कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में एक युवक को गोली लगी है , घायल युवक खतरे से बाहर है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: