झारखण्ड

होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक

धनबाद: बाघमारा के कतरास थाना परिसर में होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की गई,जिसमे बतौर मुख्य अतिथि बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति, प्रखण्ड प्रधान मिनाक्षीरानी गुड़िया उपस्थित हुईं।बैठक में कतरास थाना प्रभारी रासबिहारी लाल सहित कई अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर के मुद्दों पर चर्चा की।वहीँ प्रशासन की ओर से यह सख्त हिदायत दी गयी कि शरारती तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।हुड़दंग करने पर उन्हें बक्शा नही जाएगा। वहीँ उपस्थित निगमकर्मियों से भी यह आग्रह किया गया कि खासकर जलापूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाय।साथ ही पर्व के कारण बाजारों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करते हुए कतरास के विभिन्न इलाकों में पर्याप्त बल की तैनाती की जानी चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, हरि प्रसाद अग्रवाल, प्रिंस शर्मा, चुन्ना याद, शहाबुद्दीन, कमलेश सिंह, प्रभात मिश्रा, गुरमीत सिंह, मासूम खान, मुन्ना सिद्दीकी, राजेश स्वर्णकार, राजू सरदार, बबलू बर्मन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

error: