पटना(न्यूज़ क्राइम 24 टीम): शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए है जिसके बाद लगातार शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पटना पुलिस और मध निषेध विभाग लगातार काम कर रही है इसी कड़ी में मध निषेध विभाग की टीम ने आज अहले सुबह पटना के गांधी सेतु से वाहन चेकिंग के दौरान मारूति कार में ले जा रहे 6 कार्टून विदेशी शराब के साथ तीन शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार. वहीं दूसरी तरफ वाहन चेकिंग के दौरान गांधी सेतु पर ही टेम्पू से ले जा रहे चार बैग में विदेशी शराब के टेम्पू सहित तीन शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार. वहीं वाहन चेकिंग के दौरान एक टेम्पू से ले जा रहे देशी शराब के साथ तीन शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार. वहीं इन तीनों मामलों में शराब के खेप ले जा रहे 9 शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है वहीं पकड़े गए शराब कारोबारी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
