झारखण्डताजा खबरें

जमकर चली लाठियां, वीडियो हुआ वायरल

धनबाद: जान से मार दो छोड़ना मत रंगबाज बन रहा है कुछ ऐसे ही आवाज से शुक्रवार की सुबह धनसार थाना क्षेत्र का गांधीनगर मुहल्ला गूंज उठा। जिससे अपने घरों में सोए हुए लोगों की नींद खुल गयी। इस आवाज ने स्थानीय लोगों को यह सोचने पर विवश कर दिया कि आखिर माजरा क्या है? लेकिन जब लोग हकीकत से रूबरू हुए तो मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। क्योंकि तब तक लाठी-डंडे की बौछार से घायल हुए लोगों की चीखें कानों तक पहुंचने लगी थी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमे देखा जा सकता है कि कैसे वहाँ नके लोग एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा है.

Advertisements
Ad 1

घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनसार थाना क्षेत्र के गांधीनगर में दो यादव परिवार के बीच जमीन विवाद का मामला चल रहा है। जिसमें चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं इस मामले में एक पक्ष, दूसरे पक्ष पर सुलह करने का दबाव बना रहा है। सुलह नहीं करने की स्थिति में जान मारने की धमकी दी जाती रही है। उसी मामले ने शुक्रवार की सुबह तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने-सामने हो गए. जिसमें जमकर लाठी-डंडे का प्रयोग कर एक दूसरे पर बर्बरता पूर्वक प्रहार किया गया। इस दौरान महिला, पुरुष और बच्चे सभी एक दूसरे का खून बहाने पर तुले थे। इस घटना में तीन लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती किये जाने की बात कही जा रही है।

Related posts

पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, अधिवक्ताओं के लिए आई-कार्ड अनिवार्य

कोर्ट को छठी बार मिली बम से उडाने की धमकी

स्मैक तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में पहले से दर्ज हैं कई कांड

error: