बिहार

जमुई मंडल कारा में छापेमारी, नहीं मिला आपत्तिजनक सामान

जमुई(मो० अंजुम आलम): बुधवार की अहले सुबह एसडीओ प्रतिभा रानी के नेतृत्व में जमुई मंडल कारा में छापेमारी की गई। इस दौरान जेल कर्मियों सहित बंदियों के बीच हड़कंप मच गया। तकरीबन 2 घंटे चली छापेमारी में सभी कैदी दहशत के साए में रहे। वहीं पदाधिकारियों द्वारा बारी-बारी से सभी सेलों की सघन जांच की गई। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुआ है। इस मौके पर पदाधिकारियों द्वारा बंदियों व जेल कर्मियों को कई अहम दिशा-निर्देश भी दिया गया। साथ ही जेलर व अन्य कर्मियों से जेल की मौजूदा हालत से वाकिफ हुए। मौके पर एसडीओ प्रतिभा रानी ने बताया कि ये एक रुटीन जांच के तहत जेल में छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि कोई आपत्तिजनक समान नहीं मिलना अच्छी बात है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगे भी जांच पड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर एएसपी अभियान शुधांशु, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, जेल अधीक्षक अरुण कुमार पासवान, टाउन थानाध्यक्ष चंदन कुमार, महिला थानाध्यक्ष ज्ञान भारती, एससीएसटी थानाध्यक्ष,बरहट थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार, सिकंदरा थानाध्यक्ष सहित कई थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

नेपाली नागरिक 34 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

error: