झारखण्ड

गोला घाट के पास नदी से शव बरामद!

झारखंड: साहिबगंज पाँच दिनों से लापता ट्रक ड्राइवर प्रदीप महलदार का शव रविवार की सुबह बिहार के कटिहार जिले के अमदाबाद क्षेत्र के गंगा नदी स्थित गोला घाट के पास नदी से बरामद की गई। प्रदीप महलदार के परिजन ने पानी जहाज घाट संचालक अंकुश राज हंस, जयप्रकाश यादव उर्फ मुंगेरीलाल, संजय यादव, सुरेश यादव एवं रोहित कुमार के खिलाफ अपहरण कर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत DC और SP से की थी.

Advertisements
Ad 1

16 फरवरी की रात 9 बजे ट्रक ड्राइवर प्रदीप महलदार अपनी ट्रक पानी जहाज पर लोडकर सकरीगली समदा गंगा नदी जहाज घाट से बिहार के मनिहारी के लिए चला था। जहाज जब गंगा नदी के बीच में चल रही थी तो उसी समय ट्रक ड्राइवर लापता हो गया था। उधर, जब पानी का जहाज मनिहारी घाट पहुंचा तो ट्रक को जहाज पर से नीचे उतारने के लिए ड्राइवर को ढूंढ़ा गया। तब उसके लापता होने की जानकारी मिली।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: