क्राइमझारखण्ड

सिर पर धारदार हथियार से मारकर हत्या, जमीन विवाद में हत्या की आशंका!

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो के कुरकुटा गांव में 59 साल की महिला की सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन में गए थे.

आशंका है कि जमीन विवाद में महिला की हत्या की गई है। घटना बुधवार की शाम की है।इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर आज पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान शांति कुंवर के रूप में की गई।परिजनों ने बताया कि विसर्जन के बाद परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो उन्होंने शांति कुंवर को मृत पाया.

Advertisements
Ad 1

गुरुवार को चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 5 लोगों पर हत्या की आशंका व्यक्त की गयी है। मृतका की बहू रेखा देवी ने बताया कि जमीन विवाद में उसकी सास की हत्या की गई है। महिला ने गांव के संजय सिंह, विजय साव, पुष्पा देवी, अमरिती कुंवर, बालदेव राम पर हत्या की आशंका जाहिर की है। महिला का इनके साथ जमीन विवाद चल रहा था।

Related posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हर तरफ से बदलाव की बयार दिख रही है ; रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित है : एजाज अहमद

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

प्राकृतिक गैस आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटीं, सरकार ने वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

error: