बिहार

एम्स में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 10 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये!

पटना(अजित यादव): पटना एम्स में बुधवार को 2 लोगों कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 10 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में सिवान कि 72 वर्षीय बिना देवी जबकि पुर्णिया के 45 वर्षीय सुधीर कुमार मंडल कि मौत हो गयी है । वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 10 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, सारण, पटना, सिवान के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 4 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Related posts

श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाया गया

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट; जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च!

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, प्रबंधक कमेटी ने किया सम्मानित

error: