पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मानव की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है शहर में आने वाले हर व्यक्ति एक रुपया ओर एक ईट देकर उसका सम्मान करना चाहिएं एक रुपया देने से वह अपना व्यापार को बढ़ा सकता है एक ईट देने से वह अपना घर बन सकता है यह बातें अग्रवाल समाज के संस्थापक श्री अग्रसेन जी महाराज ने अपने शहर में आने वाले हर परिवार को कही थी उन्होंने लक्ष्मी पुत्र का आह्वान किया की जब जब देश पर शंका टाइम तब लक्ष्मी पुत्रों ने बढ़ चढ़कर अपनी झोली खोली उक्त बातें नागालैंड के महामहिम राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर भामाशाह ट्रस्ट भवन में कहीं इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के सचेतक सा विधायक रत्नेश कुशवाहा डॉक्टर शाह उदेत कृष्ण ने भी अपने विचार रखें
समारोह की समिति के अध्यक्ष संजीव देवडा ने किया इस अवसर पर समाज के पाच विभूतियों को समाज सेवा रत्न से सम्मानित किया गया सम्मान पाने वालों में पुरुषोत्तम पोद्दार डॉक्टर शशी भूषण प्रसाद तारा झुनझुनवाला डीएसपी पौरस अग्रवाल एवं सुनील बंका को राजस्थानी साफा चुनरी और प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर अतिथियों ने मसाला जलाकर गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में सचिव राजकुमार गोयनका सुभाष पौदार मनोज खेतान गोविंद कानोड़िया डा टीपी गोलवारा शिव प्रसाद मोदी आशीष सिंन्हा रमेश टेकरीवाल राजेश कानोडिया पप्पू मोदी अमित कनोडिया पूजा माखरिया मीना गुप्ता प्रफुल पांडे उपस्थित थे।
