बिहार

जीविका कार्यालय फारबिसगंज में कौशल पंजीयन शिविर का किया गया आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के उद्देश्य से फारबिसगंज जीविका कार्यालय में कौशल पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया ।कौशल शिविर का शुभारंभ जिला रोजगार प्रबंधक डॉ अमित सागर एवं पशुधन प्रबंधक डॉ दीपक ने संयुक्त रूप से किया।जिला रोजगार प्रबंधक डॉ अमित सागर ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि जीविका के माध्यम से समय समय पर कौशल प्रशिक्षण के लिए कैंप का आयोजन किया जाता है जिनके माध्यम से प्रखंड के कई युवाओं ने रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ रहे है। कौशल पंजीयन शिविर में प्रखंड के कुल 365 अभ्यर्थियों ने विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए अपना अपना पंजीयन करवाया। इस पंजीयन के आधार पर अलग-अलग ट्रेड के लिए युवाओं को चयनित किया जाएगा और उन्हें रोजगार से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण दिलवाया जाने की व्यवस्था की जाएगी।साथ ही उन्हें रोजगार व स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
इस पंजीयन शिविर में जॉब रिसोर्स पर्सन छोटु कुमार मंडल,मा सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के मोबिलाइजर ललन कुमार भी उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

error: