बिहार

साईं सेवकों ने वितरित किया कंवल और चूड़ा

दानापुर(आनंद मोहन): मकरसंक्रांति के पूर्व संध्या पर सांई सेवकों द्वारा कंबल और चुड़ा मिठ्ठा का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया। रामबाबू गुप्ता ने बताया कि ठंड और मकर संक्रांति को देखते हुए दक्षिणेश्वर काली मंदिर पेठिया बाजार में गरीब गुरबों के बीच कंबल और रेनबो क्लब अलखवर्ग मार्ग में रह रहे छात्राओं के बीच चुड़ा, मिठ्ठा,तिलकुट आदि सामानों का वितरण किया गया। बताया कि बाबा साईं ने दीन दुखियों की सेवा को ही सच्ची सेवा मानते थे।साई सेवकों द्वारा पिछले कई सालों से खुले आसमान के नीचे जीवन बसर करने वाले गरीब गुरबों को यथासंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। वितरण के दौरान संजय कुमार पाठक, आदित्य राज, राजकुमार उर्फ छोटू, मंजू गुप्ता आदि सेवक थे।

Related posts

डॉ. शमीम अहमद आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन बिहार के अध्यक्ष निर्वाचित

AISA पटना विश्वविद्यालय द्वारा कॉमरेड चंद्रशेखर “चंदू” की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी आयोजित

23वें गणेश पूजन महोत्सव में गणपति समाज की डिजिटल पत्रिका का विमोचन

error: