ताजा खबरेंबॉलीवुडमनोरंजन

अभिनेता सनी देओल हुए कोरोना पॉजिटिव!

न्यूज़ क्राइम 24 डेस्क: बॉलीवुड एक्टर और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने सनी देओल के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सनी देओल पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे हैं.

स्वास्थ्य सचिव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को कुल्लू चीफ मेडिकल ऑफिसर से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि सनी देओल और उनके कुछ दोस्त मुम्बई के लिए रवाना होने का प्लान बना रहे थे इस बीच मंगलवार को एक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। पीटीआई के अनुसार, सनी देओल ने हाल ही में मुंबई में अपने कंधे की सर्जरी करवाई थी और वह कुल्लू जिले के मनाली के पास एक फार्महाउस में रुके हुए थे।

Related posts

दलित समाज के अपमान के खिलाफ पानीपत में बुलंद हुई आवाज़

नवनिर्मित महिसौर थाना भवन का उद्घाटन

भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुणाल सिंह का जन्मदिन, शुभकामनाओं से गूंजा सोशल मीडिया

error: