झारखण्ड

बंद स्कूल को बनाया निशाना, दो कम्प्यूटर सेट समेत अन्य सामान लेकर हुए फरार!

झारखंड(न्यूज़ क्राइम24): लातेहार में बे-खौप चोरों का आतंक जारी है. बालूमाथ थाना क्षेत्र में स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में चोरों ने हाथ साफ किया.चोरों ने स्कूल से दो कम्प्यूटर सेट समेत अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गये

स्कूल से 2 कम्प्यूटर समेत कई सामान गायब
स्कूल के प्रधानाचार्य दशरथ पासवान ने बताया कि कोविड-19 के कारण पिछले छह माह से विद्यालय बन्द है. बुधवार की सुबह जब खाना बनाने वाले ने स्कूल पहुंचा तो का दरवाजा खुला देखकर प्रधनाचार्य को इसकी सूचना दी. जिसके बाद प्रधानाचार्य स्कूल पहुंचे और स्कूल की निरीक्षण किया. निरीक्षण में यह बता चला कि दो कम्प्यूटर सेट समेत कई सामान स्कूल से गायब है.

पुलिस कर रही मामले की जांच स्कूल में हुई चोरी को घटना की जानकारी बालूमाथ पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं. बता दें कि लगातार शहर में पुलिसिया गस्ती के बावजूद भी चोरी घटना पर पुलिस अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है.

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया