बिहार

माय भारत स्वयंसेवक के लिए 95 का हुआ इंटरव्यू

अररिया, रंजीत ठाकुर : माय भारत के स्वयंसेवकों के चयन के लिए ADB चौक स्थित कार्यालय में साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार में माय भारत की जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजलि कुमारी , युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के डीजी नॉमिनी प्रवीण कुमार और जीवन दीप कुमार शामिल हुए। तीनों ने अभ्यर्थियों से बातचीत कर चयन प्रक्रिया पूरी की। डीजी नॉमिनी ने बताया कि अररिया के 9 प्रखंडों से 18 स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा।

इसके साथ ही दो डेटा ऑपरेटर भी चुने जाएंगे। साक्षात्कार में लेखा और कार्यक्रम सहायक सुधांशु त्रिपाठी ने सहयोग किया। जहां पर जिला युवा पदाधिकारी – अंजलि कुमारी ने बताया कि जिले भर से 202अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 95 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। विभागीय निर्देश के अनुसार फाइनल चयन सूची 28 जून को जारी की जाएगी। चयनित स्वयंसेवक दो वर्षों तक विभाग के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ग्रामीण स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता, जागरूकता अभियान और युवा दिवस जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

error: