नई दिल्ली

पुल से नहर में गिरी बस, 9 की मौत, 22 घायल

नई दिल्ली(न्यूज़ क्राइम24): आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) की बस एक पुल से नीचे गिरकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना पश्चिम गोदावरी जिले के जंगारेड्डीगुडेम मंडल के जिलेरुवागु में हुई। दुर्घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया था, जबकि कुछ यात्री खिड़कियों के माध्यम से बस से निकलने में सफल रहे। इसके बाद नावों पर सवार बचावकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वरिष्ठ पुलिस और राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की।

Advertisements
Ad 1

एसपी राहुल देवे शर्मा के मुताबिक 22 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में कुल 47 यात्री सवार थे। घायल व्यक्तियों को जंगारेड्डीगुडेम के एक अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, APSRTC बस पुल की रेलिंग से टकरा गई और विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी से टकराने से बचने की कोशिश में गिर गई। हताहतों में बस चालक और पांच महिलाएं शामिल हैं। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दुर्घटना में मरने वाले प्रत्येक यात्री के लिए 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के परिचय-पत्र स्वीकार किए

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल दिल्ली आएंगे

शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार सुरक्षित करना नहीं, बल्कि आर्थिक प्रगति को मजबूत करना भी होना चाहिए: राष्ट्रपति मुर्मु

error: