बिहार

मारुति सुजुकी मोटर्स गुजरात के द्वारा कैंपस सिलेक्शन में 83 छात्रों का चयन

IMG 20210619 WA0339

पटना(अजित यादव): एमजीएम प्राइवेट आईटीआई, रहीमापुर में कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया । जिसमें मारुति सुजुकी मोटर्स गुजरात के द्वारा कैंपस सिलेक्शन में आए कुल 140 छात्र सम्मिलित हुए जिस जिसमें 83 छात्रों का चयन किया गया। इन छात्रों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त करते हुए 23.06.2021 को कंपनी के ही बस सेवा द्वारा कंपनी के माध्यम से गुजरात भेजा जाएगा ।चयनित छात्रों को स्किल डेवलपमेंट एवं बेहतर कार्य योजना एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए जो बेहतर हो सकता है वह एमजीएम प्राइवेट आईटीआई कॉलेज के द्वारा इन छात्रों को किया गया एवं इन सभी छात्रों को एमजीएम आईटीआई के डायरेक्टर इंजीनियर कमल कमलेश, हरिकांत कुमार, चंदन सिंह आदि के द्वारा शुभकामनाओं सहित उन्हें आया नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!