बिहार

चिन्मय मिशन का 71वें स्थापना दिवस

पटना(न्यूज क्राइम 24): चिन्मय मिशन का 71 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में पंहुचे मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर जी एवं अन्य अतिथि पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शिवाजी पांडे, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाo आरo एनo सिंह, चिन्मय मिशन के महासचिव सुभाष चन्द्रा, मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाo विजय किशोरपुरिया, मां वैष्णो देवी सेवा समिति के अध्यक्ष जगजीवन सिंह उपस्थित हुए l संस्था के सचिव सुभाष चंद्र ने कहा कि चिन्मय मिशन वैदिक शिक्षक परंपरा का पालन करता है और अद्वैत वेदांत के शास्वत ज्ञान सावभोमिक एकता के ज्ञान को उपलब्ध कराता है।

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी ने कहा कि भगवत गीता हमे कर्मयोग के लिए प्रेरित करता है l उन्होने चिन्मयानंद स्वामी जी के साथ बिताए हुए दिनों को याद करते हुए कहा कि भारत की शक्ति आध्यात्मिकता में निहित है और यह जितनी सुदृढ़ होगी, विश्व में हमारी साख उतनी की बढ़ती जाएगी। उन्होंने भागवत गीता को शास्त्र सम्मत और विज्ञान आधारित बताया और समस्त हिन्दू समाज को इसे और आगे ले जाने की आवश्यकता पर बल देने की प्रेरणा दी l मंच संचालन गौरव अग्रवाल ने और क्राइस्ट चर्च स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से राज्यपाल का स्वागत किया।

Related posts

BIADA Exit Policy के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹25.097 करोड़ की प्रथम किस्त के चेक वितरित

जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह

महावीर मंदिर की कॉफी टेबल बुक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेंट

error: