बिहार

एम्स में कोरोना से 6 लोगों की मौत, 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में गुरूवार को गया, नारायणपुर, पटना, कैमुर, सारण, झारखंड समेत 6 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  गया के 32 वर्षीय इंद्रजीत कुमार, मिठनपुरा कि 68 वर्षीय सुधा देवी, मिठापुर के 52 वर्षीय अरूण कुमार, कैमुर के 58 वर्षीय बंकतेश्वर सिंह,  सारण कि 67 वर्षीय राज कुमारी देवी जबकि झारखंड के 49 वर्षीय अमर कुमार कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 28 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 14 लोगो समेत मुजफरपुर, मोतिहारी, बक्सर, सिवान, भागलपुर, गया, अरवल, समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 29 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं गुरूवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 263 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

error: