बिहार

बथनाहा में 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने चलाया स्वच्छता अभियान

अररिया, रंजीत ठाकुर बथनाहा मुख्यालय स्थित 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के जवानों ने “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के तहत साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में चलाया गया। सर्वप्रथम यह कार्यक्रम एसएसबी चिकित्सालय में दर्जनों जवानों व अधिकारियों ने मिलकर साफ-सफाई किया तथा एक दूसरे को भी साफ सफाई रहने का संदेश दिया।

बताते चलें कि जहां एसएसबी जवान सीमा की सुरक्षा में दिन-रात एक किए हुए रहते हैं। वहीं देश की हर गांव हर शहर में जनकल्याणकारी योजना की आम लोगों को लाभ दिलाने में तत्पर रहते हैं तो वहीं “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के तहत हर सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई के लिए भी तत्पर रहते हैं।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: