बिहार

एम्स में कोरोना से एक डॉक्टर समेत 5 लोगों की मौत

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत 5 लोगों कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 3 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में परसा बाजार के कुरथौल निवासी 79 वर्षीय डा0 रंजीत कुमार, सारण के 50 वर्षीय रविन्द्र सिंह, पटना के 65 वर्षीय दलजीत सिंह, सारण के 72 वर्षीय सत्यदेव सिंह जबकि वैशाली के 50 वर्षीय शिवनंदन सिंह कि मौत हो गयी है. वहीं शुक्रवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 2 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे पटना, सितामढ़ी के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 15 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. डिस्चार्ज होने वालों में सारण निवासी डॉ० हरिश्चंद्र भी शामिल हैं. गुरुवार को डॉ० हरिश्चंद्र का नाम गलती से मृत मरीजो वाले लिस्ट में छप गयी थी।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: