बिहार

एम्स में कोरोना से 4 लोगों की मौत, 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में शनिवार को पटना, नालंदा, सारण समेत 4 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक आदर्श नगर के 90 वर्षीय सुर्यदेव ठाकुर, नालंदा के 56 वर्षीय हरि नारायण प्रसाद, सारण कि 34 वर्षीय राखी कुमार जबकि फुलियाटोला कि 49 वर्षीय गायत्री देवी कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 36 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 15 लोगो समेत महाराष्ट्र, कटिहार, मधुबनी, दरभंगा, भागलपुर, भोजपुर, सिवान, वैशाली, वक्सर, सोनपुर, मुजफरपुर समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 38 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं शनिवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 297 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आठ घंटे तक अस्पताल-दर-अस्पताल भटकता रहा मसौढ़ी में पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी हैदर, हो गई मौत!

फुलवारी में टेंपो स्टैंड का अभाव बना बड़ी समस्या : रोजाना झगड़े, मारपीट और जाम से जूझ रहे ऑटो चालक व आम लोग

नई दिशा नारी शक्ति समिति का स्थापना दिवस समारोह संपन्न, 200 महिलाओं को किया गया सम्मानित

error: